हल्द्वानी, फरवरी 27 -- हल्द्वानी। महिला वाणिज्य महाविद्यालय के नमामि गंगे प्रकोष्ठ ने स्वच्छता और गंगा संरक्षण की जागरूकता के लिए सरस्वती शिशु मंदिर हीरा नगर में स्वच्छता संगोष्ठी आयोजित की। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य होरी लाल गंगवार ने की। उन्होंने स्वच्छता को सामाजिक-राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए छात्रों से जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। नोडल अधिकारी डॉ. रितुराज पंत ने नमामि गंगे अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य प्रो. आभा शर्मा ने छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। बाद में छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए रैली निकाली। आचार्य अनुज गंगवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.