रांची, अप्रैल 18 -- रातू,प्रतिशत। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियो ने झारखंड अधिविद्य परिषद रांची से आयोजित कक्षा अष्टम बोर्ड में बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त किए है। परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहने के कारण विद्यालय परिवार में खुशी का वातावरण है। विद्यालय के प्राचार्य अजय द्विवेदी ने विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय बच्चों के साथ शिक्षकों और अभिभावको को दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टा को प्रदर्शित करता है। यह भी पढ़ें- जैन मवि के छात्रों का जैक 8 बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...