एटा, मई 21 -- सरस्वती शिशु मन्दि, रेलवे मार्ग पर शिशुभारती छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। संसद के मनोनीत पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष सुधा गुप्ता जितेन्द्रपाल सिंह एडवोकेट, जिला प्रचारक मदनलाल एवं विद्यालय प्रबन्धक सर्वेश बाबू दीक्षित व प्रधानाचार्य दद्दन सिंह जी ने मां शारदा के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन व पुष्पार्चन से किया।मुख्य अतिथि प्रबन्धक ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, उपमंत्री, सेनापति, उपसेनापति आदि पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य वक्ता मदनलाल ने जिस प्रकार देश का शासन चलाने के लिए मंत्री परिषद का गठन होता है। विद्यालय प्रबन्धक सर्वेश कुमार दीक्षित कि शिशु भारती को विद्यालय का प्राण माना जाता है। यह संगठन पूर्णतः शिशुओं के लिए और स्वयं शिशुओ...