लखीमपुरखीरी, मई 7 -- पलियाकलां। नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज में शिशु भारती, कन्या भारती एवं छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह अनुशासन तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपनिरीक्षक आदित्य राजौरा ने विद्यार्थियों को कर्तव्य, अनुशासन और देशभक्ति की शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथि नगर प्रचारक योगेन्द्र ने बाल संस्कार और नेतृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला। गुरुवार को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विद्यालय और समाज के प्रति दायित्व निभाने का संकल्प लिया। शिशु भारती पदाधिकारियों में अध्यक्ष देविका कुशवाहा, मंत्री अर्जुन पाल, सेनापति शिवांशी श्रीवास्तव को चुना गया। वहीं कन्या भारती पदाधिकारियों में अध्यक्ष सौम्या शुक्ला, मंत्री सौम्या गुप्ता व सेनापति अपर्णा मिश्रा निर्वाचित हुई। यह भी पढ़ें- शिशु भारती, कन्या भारती और छात्र संसद के पदा...