धनबाद, जनवरी 31 -- धनबाद। समग्र शिक्षा के आगामी बजट एवं वार्षिक कार्ययोजना के निर्माण के लिए कराए जाने वाले शिशु पंजी सर्वे से पूर्व हैबिटेशन मैपिंग में लापरवाही बरतने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राज्य के 804 सरकारी विद्यालयों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयों को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। शिशु पंजी सर्वे के समय को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। अब तक 24,140 आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान की जा चुकी है। सर्वे में बच्चों के ड्रापआउट के कारणों का भी पता लगाया जाएगा। धनबाद के स्कूलों को भी निर्देश जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...