वाराणसी, जून 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। आगरा मेडिकल कॉलेज में बालरोग विभाग के प्रो. राकेश भाटिया ने कहा कि गर्भस्थ शिशु को रेस्पिरेटरी सिंशियल वायरस (आरएसवी) से बचाने की वैक्सीन का ट्रॉयल जारी है। उनका दावा है कि प्रसव से 14 दिन पहले गर्भवती महिला को यह लगाया जाए तो उसके बच्चे की प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होगी। वह निमोनिया समेत कई गंभीर बीमारियों से बचा रहेगा। बताया कि कई देशों में आरएसवी वैक्सीन सफल है। होटल ताज में रविवार को एकेडमिक ऑफ पीडियाट्रिक की ओर से बाल श्वसन रोग आधारित 'पेड पल्मोकॉन-2026' के समापन सत्र में प्रो. भाटिया ने कहा कि पांच वर्ष की आयु से कम बच्चों में आरएसवी कह वजह से निमोनिया का खतरा रहता है। अधिकतर बच्चे जन्म लेते ही संक्रमित हो जाते हैं। वे नाक से पानी आने, गले में खरास और बुखार से पीड़ित होते हैं। उन्होंने कह...