आगरा, मार्च 21 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के सात माह के शिशु की शुक्रवार को मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक सोरों के फरीदनगर निवासी प्रवीण के सात माह के पुत्र धीरज की शुक्रवार की दोपहर तबियत खराब हुई। परिजनों ने क्षेत्र के ही निजी चिकित्सक से उपचार कराया। इसके बाद दुबारा से बालक की तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे फिर से उपचार को लेकर पहुंचे, बेहतर उपचार के लिए अन्यत्र ले जाने की सलाह पर परिजन उसे दूसरे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। परिवारीजन विलाप करते हुए मृत बालक के शव को लेकर घर लौट गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...