जमशेदपुर, अप्रैल 29 -- जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला में मातृत्व एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जाएगा। इसके लिए अभी से प्रयास शुरू कर दिया जाएगा।सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल ने इसको लेकर बैठे में समीक्षा की। प्रखंडवार मातृत्व एवं शिशु दर की समीक्षा में उन्होंने कई निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपेक्षा की कि सभी लोग मातृत्व एवं शिशु दर को घटाने में अपना योगदान देंगे l उन्होंने कहा की कम उम्र में शादी और उसके बाद गर्ववती होने से रोकना है l गर्वावस्था के दौरान उचित देखभाल, डॉक्टर्स से परामर्श, सही पोषण आहार लेना, दवा समय पर लेना तथा प्रसव पूर्व सभी जांच कराना हैlबैठक में टीकाकरण, संस्थागत प्रसव की समीक्षा के दौरान उन्होंने साहियाओं को निर्देशित किया की अपने अपने क्षेत्र में कमजोर एवं कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उन्हें शिशु केयर युनि...