शिशिर बजाज को मिला 'महाराष्ट्र गौरव' सम्मान
बलरामपुर, जुलाई 8 -- बलरामपुर संवाददाता। नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित 'विकसित भारत कॉन्क्लेव' में बजाज फाउंडेशन के अध्यक्ष शिशिर बजाज को भारतीय उद्योग, चीनी व एथेनॉल क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, ग्रामीण विकास के प्रति समर्पण तथा सामाजिक परिवर्तन में उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित 'महाराष्ट्र गौरव' सम्मान से सम्मानित किया गया। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रतिष्ठित कॉफी टेबल बुक 'महाराष्ट्र के गौरव' का लोकार्पण हुआ, जिसमें शिशिर बजाज के नेतृत्व व राष्ट्र निर्माण में योगदान पर नौ पृष्ठों का विशेष आलेख प्रकाशित है। उनके नेतृत्व में बजाज हिंदुस्तान शुगर लिमिटेड का विस्तार दो से 14 चीनी मिलों और एक से छह डिस्टिलरी तक हुआ, जिससे कंपनी देश की अग्रणी एकीकृत चीनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.