रांची, मई 18 -- राहे, प्रतिनिधि। 90 दिवसीय विधिक जागरुकता कार्यक्रम के तहत सोमवार को राहे पंचायत के शिशिटांड़ गांव में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर सदस्य सचिव झालसा कुमारी रंजना अस्थाना और न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में डालसा सचिव राकेश रोशन की उपस्थिति में किया गया। डालसा रांची के पीएलवी ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित 'प्रोजेक्ट तृप्ति' भूखमरी से होने वाली मौतों को रोकने और जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना विशेष रूप से गरीब, असहाय और आदिम जनजाति के लोगों को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- स्कूलों के बच्चों ...