मुरादाबाद, जुलाई 27 -- सोमवार को शिवसेना कार्यालय मंदिर पोड़ाखेड़ा पर शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाया गया। बालासाहेब ठाकरे को नमन करते हुए उनके चित्र पर माला अर्पण कर उद्धव ठाकरे को लड्डू खिलाकर शिव सैनिकों ने खुशी मनाई। शिवसेना के जिला उपप्रमुख राजीव सक्सेना ने कहा कि उद्धव ठाकरे एक बहुत ही अच्छे नेता है और पूर्व में महाराष्ट्र के लोकप्रिय मुख्यमंत्री रह चुके हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिवसेना के जिला उप प्रमुख राजीव सक्सेना, महेश सिंह, सुशील शर्मा, हरी बाबू, संतोष कुमार, सौरभ सक्सेना, विनोद यादव, रवि शंकर रस्तोगी, अभिषेक शर्मा, संजय गुप्ता, अमित गुप्ता, मयूर गुप्ता, भूरा भाई, विशाल गुप्ता, राजीव ठाकुर, पुखराज गुप्ता, विजय माथुर, संजीव सक्सेना आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...