मुरादाबाद, मार्च 2 -- शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) की ओर से त्योहार मनाओ संस्कृति बचाओ अभियान के अंतर्गत सोमवार को हाथी वाला मंदिर के पास स्थित दाऊजी अखाड़े में होली उत्सव मनाया गया। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में पहुंचे शिवसैनिकों ने अखाड़े में अबीर गुलाल उड़ाया। कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, अरुण ठाकुर, भोला, योगेश आनंद, उमेश ठाकुर, राजन आनंद, नितीश कुमार, चंचल, पवन कुमार रोहिला, गौरव रस्तोगी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...