फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- कंपिल, संवाददाता। गांव बलीपुरपुर गढ़ी में हो रही श्रीशिव महापुराण साप्ताहिक कथा क़े छठे दिन भारी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहें। कथावाचक देवकीनंदन पाण्डेय नें भक्तो क़ो शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। कथावाचक देवकी नंदन पाण्डेय नें बताया की शिव से बड़ा कोई सत्य नहीं है। शिव ही सुंदर है। देवो के देव महादेव की कृपा जिस पर हो जाती है। उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। शिव -पार्वती का विवाह और विवाहो से अलग था। सूट बूट की जगह भूत प्रेत,शरीर पर भस्म लगाकर चल रहें थे। मौजूद नगरवासी भी ऐसी बारात देखकर स्तब्ध थे। फूलो की माला क़े स्थान पर महादेव गले मे शेषनाग धारण किये थे।वाद मे पार्वती जी क़े अनुरोध पर सभी देव मायाबी भेष से निकलकर अपने मूल स्वरुप मे आ गये। मुख्य यज्ञपति कृष्णऔतार दीक्षित,पत्नी हेमलता दीक्षित नें पार्वती का कन्...