बिजनौर, जून 29 -- शिव सेना की जिला इकाई द्वारा सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के मामले को उठाते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की गई है।​शिव सेना के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर के चंदे में भारी हेरफेर और कथित चोरी हुई है, जिससे सनातन धर्म प्रेमियों और हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। संगठन ने इस पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने तथा दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। ज्ञापन में श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन और उसके पदाधिकारियों की भूमिका पर भी असंतोष व्यक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- शिवसैनिकों का प्रदर्शन, राम मंदिर में चंदा चोरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग संगठन ने याद दिलाया कि मंदिर निर्माण के ...