लखनऊ, अप्रैल 24 -- आलमबाग श्मशान घाट में आज होगा अंतिम संस्कार निधन से सिंधी समाज में शोक की लहरलखनऊ, संवाददाता।आलमबाग वीआईपी रोड स्थित शिव शांति आश्रम के प्रमुख सेवादार दर्शन लाल (70) का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वह लखनऊ से महाराष्ट्र के अमरावती जा रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर से सिंधी समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। उनका शव देर रात लखनऊ आश्रम पहुंचेगा। अंतिम संस्कार आलमबाग वीआईपी रोड के श्मशान घाट में किया जाएगा।40 साल से आश्रम की सेवादारीआश्रम से जुड़े सेवादार अजीत ने बताया कि दर्शन लाल करीब 40 साल से आश्रम की सेवा और समाज के कार्यों में समर्पित रहे। जरूरतमंदों के लिए निशुल्क भोजन वितरण, गरीब बच्चों की शिक्षा में सहयोग, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.