मुजफ्फरपुर, मई 10 -- सरैया। प्रखंड मुख्यालय के समीप आयोजित नौ दिवसीय शिव शक्ति महायज्ञ मेले का रविवार शाम विधायक शंकर प्रसाद यादव ने शुभारंभ किया। बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ की शुरुआत हुई थी। लगातार बारिश के कारण मेला परिसर में जलभराव से आयोजन प्रभावित हो गया था, जिसके बाद रविवार को मेले का शुभारंभ कराया गया। उद्घाटन समारोह में पद्मश्री किसान चाची राजकुमारी देवी, नगर पंचायत के उपमुख्य पार्षद दिलीप राय, लक्ष्मण राय, अभिजित कुमार, मोतीलाल शुक्ला आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...