दुमका, मार्च 15 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि। बाबा बासुकीनाथ की पावन नगरी में विश्व कल्याणार्थ आयोजित शिव शक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ सह राम कथा के आठवें दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा यज्ञ मंडप में आहुतियां देकर मंगलकामना की गई। यज्ञ के नेतृत्वकर्ता संत त्यागी महाराज ने कहा कि लंका पर विजय प्राप्त कर, भगवान राम के अयोध्या लौटने पर भरत ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुनि वशिष्ठ ने भगवान राम और माता सीता का शाही जल से राज्याभिषेक किया। इस शुभ अवसर पर अयोध्या को सजाया गया और सभी लोग खुशी से झूम उठे। इस समारोह में सभी देवी-देवताओं, ऋषियों और वशिष्ठ जी ने भाग लिया और भगवान राम को ब्रह्मा जी द्वारा बनाए गए आभूषण पहनाए गए। इस अवसर पर सुग्रीव, विभीषण और अन्य उपस्थित लोगों ने भी भगवान राम को उपहार भेंट किए। राम ने भरत के साथ प्रेम और सम्मान...