समस्तीपुर, फरवरी 16 -- विभूतिपुर। प्रखंड क्षेत्र के भरपुरा पटपारा पंचायत अंतर्गत भरपुरा वार्ड 10 स्थित शिवशक्ति धाम में आयोजित शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव महाशिवरात्रि के अवसर पर वैदिक विधि व मंत्रोचारण के साथ संपन्न हो गया। अधिवास अनुष्ठान के उपरांत रविवार को मुख्य अनुष्ठान के रूप में भगवान शिव परिवार के विग्रहों की प्राण-प्रतिष्ठा, अष्टयाम महायज्ञ तथा रात्रि में शिव विवाह एवं कन्या विवाह का आयोजन हुआ। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि एवं घंटानाद के बीच भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय एवं नंदी महाराज के विग्रहों की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। अष्टयाम महायज्ञ में यजमानों द्वारा वैदिक आहुतियों के साथ वातावरण पूर्णत: भक्तिमय बना रहा। मुख्य यजमान यशवंत कुमार चौधर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.