चाईबासा, अगस्त 22 -- चाईबासा। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस फेडरेशन ने झारखंड में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामीनाथ जायसवाल के आदेश और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शिव शंकर मुंडा को झारखंड आईएनटीयूसी फेडरेशन का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 21 अगस्त 2026 से प्रारंभिक 90 दिनों के लिए प्रभावी होगी। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर प्रदेश के कार्यकर्ताओं और श्रमिक प्रतिनिधियों में भारी उत्साह है। सभी ने विश्वास जताया है कि शिव शंकर मुंडा के नेतृत्व में झारखंड में ट्रेड यूनियन आंदोलन और अधिक मजबूत होगा। 90 दिनों की अवधि पूरी होने के बाद उनके कार्यों और संगठनात्मक प्रगति का मूल्यांकन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...