इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में बुधवार रात एक रोडवेज कंडक्टर के मकान में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगने से गृहस्थी का सामान, जरूरी कागजात और कुछ जेवर जलकर राख हो गए। घटना में तीन लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शिव विहार कॉलोनी निवासी सौदान सिंह इटावा डिपो में रोडवेज कंडक्टर के पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि बुधवार रात परिवार के लोग अपने-अपने कमरों में थे, तभी अचानक मकान की पहली मंजिल से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे घर में चीख-पुकार मच गई और परिजन घबरा गए। परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी, जिस पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने मिलकर बाल्ट...