अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़। पक्की सराय स्थित शिव मंदिर में महा शिवरात्रि को लेकर पिछले दिनों से कार्यक्रम चल रहे थे। सोमवार को कार्यक्रमों के क्रम में शिव विवाह का आयोजन किया गया। भक्तों ने शिव भजनों पर जमकर नृत्य किया। शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। मुख्य कार्यक्रम कर्ता अन्ना वार्ष्णेय ने बताया कि पक्की सराय शिव मंदिर में आयोजित हुआ। यहां मांगलिक गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत शिव विवाह संपन्न कराया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूल-मालाओं से सजाया गया था। श्रद्धालु देर रात तक कार्यक्रम में शामिल रहे। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्य...