शिव-विवाह प्रसंग सुनकर भक्त हुए मंत्रमुग्ध
बलरामपुर, जून 18 -- उतरौला, संवाददाता। स्थानीय नगर के रामेश्वरम मैदान आर्यनगर स्थित पंचदिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। यह कथा बाबा श्री दुःखहरणनाथ मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में किया जा रहा है। श्रीराम कथा महोत्सव व सनातन उद्बोधन कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा वाचिका साध्वी अमृता त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र, माता सती के त्याग, भारतीय नारी की महिमा व भगवान शिव के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा वाचिका साध्वी अमृता त्रिपाठी ने कहा कि श्रीराम कथा केवल धार्मिक आख्यान नहीं, बल्कि मानव जीवन को आदर्श बनाने का मार्ग है। कथा के दौरान महर्षि अगस्त्य द्वारा भगवान शिव को श्रीराम कथा सुनाने व माता सती द्वारा भगवान श्रीराम की परीक्षा लेने के प्रसंग का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.