अमरोहा, जनवरी 5 -- गजरौला। मानव सेवा संस्थान चौकपुरी गंदासपुर रोड पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को कथा वाचक नितिन भारद्वाज शिव विवाह की कथा सुनाई। गायक कलाकार जीपी वर्मा ने धार्मिक भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। कथा में मुख्य अतिथि निवर्तमान मंडल अध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह प्रजापति व विशिष्ट अतिथि नमामि गंगे जिला संयोजक गुरबचन सिंह सिद्धू रहे। ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एलसी गहलोत ने पुष्पमाला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर दोनों अतिथियों का स्वागत किया। धर्मेंद्र चौधरी, एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन, महीपाल चौहान, सचिन प्रजापति, सर्वेश सक्सेना, रामगोपाल गंगवार, महेंद्र पाल भारद्वाज, विजेंद्र सिंह, प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...