बलिया, अप्रैल 4 -- नगरा। क्षेत्र के नरही नहर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञान कथा के दौरान वृंदावन की कथावाचक किशोरी मंगेश द्वारा भगवान शिव एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का वर्णन सुनाकर विभोर कर दिया। कथा स्थल पर शिव-पार्वती विवाह की अलौकिक झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा। कथावाचक ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी अटूट श्रद्धा और भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया और विवाह के लिए सहमति प्रदान की। इसके बाद हिमालयराज के यहाँ भव्य विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें देवी-देवताओं सहित समस्त सृष्टि उपस्थित हुई। आयोजक ने कथावाचक और कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मणिशंकर महाराज, श्वेता सिंह, अजित पाण्डेय, संजय पटेल, प्रभाकर पांडेय, भोला यादव,...