मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- लहगंपुर। क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय शिव महायज्ञ के लिए शनिवार की कलशयात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में लगभग पांच सौ एक महिलाओं, कन्याओं ने सिर पर कलश लेकर मुंशीपुर स्थित नदी से जल लेकर गाजे-बाजे के साथ यज्ञ मंडप पर पहुंचे। कलशयात्रा में अनंत जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी नारायणानंद तीर्थ जी महाराज रथ पर सवार होकर कलशयात्रा में सम्मिलित हुए। रास्ते में जगह-जगह कलशयात्रा का स्वागत किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महिलाओं ने नदी का जल भरकर पुनः यज्ञ मंडप लाई। शांति व्यवस्था के तौर पर लहंगपुर चौकी प्रभारी सुजीत कुमार सेठ मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार दुबे, जगत नारायण दुबे, गोविंद प्रसाद दुबे, राम जतन दुबे, अमरेशचंद्र दुबे मुनी, रामगोपाल दुबे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.