शिव महापुराण में गूंज रही भक्ति, कथा में उमड़ रहा आस्था का जनसैलाब
हरदोई, जून 8 -- सुरसा। क्षेत्र के नेवलिया मजरा ओदरा नेवलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर इन दिनों श्रद्धालुओं की अपार आस्था का केंद्र बना हुआ है। मंदिर परिसर में भक्तों का जनसैलाब उमड़ रहा है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। मंदिर प्रांगण में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविनरायण मिश्रा 'डिम्पल' के संयोजन में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान प्रख्यात कथा व्यास राधे गोविंदाचार्य जी अपनी मधुर वाणी से भगवान शिव की महिमा का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे धार्मिक वातावरण और भी अलौकिक प्रतीत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.