शिव महापुराण की कथा सुनने के लिए जुटी श्रद्धालुओं की भीड़
चंदौली, अप्रैल 6 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के ग्राम मसोई में चल रही सप्त दिवसीय शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक शिवम शुक्ल ने शिव महापुराण की महिमा का विस्तृत वर्णन किया। उन्होंने कहा कि इस ग्रंथ में जीवन के हर पहलू का स्पष्ट मार्गदर्शन मिलता है। सत्कर्म और उसके फल के विषय में बताते हुए कहा कि व्यक्ति जहां भी शुभ कार्य करता है, वहां के अनुसार उसे पुण्य प्राप्त होता है। घर में किए गए सत्कर्म से सामान्य पुण्य मिलता है, जबकि गौशाला में किया गया वही कार्य दस गुना अधिक फलदायी होता है।इसी प्रकार जलाशय के समीप, तुलसी या बेल वृक्ष के मूल में किए गए सत्कर्म क्रमशः अधिक पुण्य प्रदान करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बेल वृक्ष की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भगवान शिव का स्वरूप है और इसके समी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.