शिव महापुराण कथा सुन भाव विभोर हुए श्रोता
बहराइच, मई 23 -- पयागपुर, संवाददाता। भूपगंज बाजार स्थित पंचायती मंदिर के रामलीला मैदान में शिव महापुराण कथा एवं पार्थिव पूजन महोत्सव चल रहा है। पूजन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। शनिवार को सुबह आयोजित पार्थिव पूजन और रुद्राभिषेक किया गया। सुप्रसिद्ध कथावाचक रविशंकर जी महाराज गुरुभाई ने शिवमहापुराण कथा सुनाई। कहा कि भगवान का जप करने से सभी बिकार दूर होते हैं जब आप तपस्या करते हैं तो विश्वास बनता है। भगवान शंकर विश्वास हैं और माता पार्वती श्रद्धा हैं। इस अवसर पर मुख्य यजमान विमला जायसवाल एवं रामरंग जायसवाल उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- मां पार्वती की तपस्या नारी सशक्तिकरण की मिसाल यह भी पढ़ें- एक शिव भक्त की दिनचर्या क्या होनी चाहिए? जानें प्रेमानंद महाराज का जवाब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.