बोकारो, जून 10 -- सेक्टर-3 थाना मोड़ स्थित श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन मंगलवार को आदि ज्योतिर्लिंग (महाशिवलिंग) के प्राकट्य और उसके दर्शन की महिमा का विस्तृत वर्णन किया गया। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी संजय पांडे ने बताया कि श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 8 जून से 14 जून तक किया जा रहा है।

कथा का वर्णन कथा के द्वितीय दिवस पर कथा वाचक संतोष पांडे ने भगवान शिव के आदि ज्योतिर्लिंग के प्राकट्य की पौराणिक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि सृष्टि के आरंभ में ब्रह्मा और विष्णु के बीच श्रेष्ठता को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। दोनों के अहंकार को समाप्त करने क...