रांची, अप्रैल 17 -- कांके, प्रतिनिधि। कांके में शुक्रवार को शिव महापुराण कथा के आयोजन को लेकर भूमि पूजन किया गया। श्री शिवाला सेवा समिति ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ यह पावन कार्यक्रम संपन्न कराया, जिससे श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया। विदित हो कि इस महापुराण कथा का वाचन कथावाचक प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) करेंगे। उनकी कथा सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसे देखते हुए आयोजन समिति ने इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति के सदस्य विवेक कुमार ने अपनी धर्मपत्नी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन किया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने आयोजन की सफलता के लिए सामूहिक प्रार्थना की। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कथा आयोजन को लेकर स्थल व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.