हरिद्वार, अगस्त 26 -- हरिद्वार, संवाददाता। सनातन ज्ञान पीठ शिव मंदिर, सेक्टर-1 में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का समापन श्रद्धा के साथ हुआ। कथा व्यास आचार्य महंत प्रदीप गोस्वामी महाराज ने कहा कि सच्ची शिवभक्ति सेवा, संयम, सत्य और अच्छे आचरण में है। उन्होंने बच्चों को धर्म और संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...