लातेहार, फरवरी 24 -- लातेहार,प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के हेठपोचरा ग्राम में स्थित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह आंशिक पुनर्निर्माण कार्य पूर्ण होने के पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। यह कार्यक्रम आगामी 26 से 28 फरवरी तक चलेगा। तीन दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति के अनूप कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को जलयात्रा एवं प्रतिमा जलाधिवास किया जायेगा। 27 फरवरी को वेदी पूजन, प्रतिमा संस्कार एवं नगर भ्रमण किया जाएगा, जबकि 28 फरवरी को प्रतिमा स्थापना व प्राण-प्रतिष्ठा, हवन एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद संध्या 06:30 बजे से रात्रि 02:30 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भजन गायक प्रदुम्न सम्राट यादव (व्यास) एवं शिवकुमार यादव (व्यास) अपनी भक्तिमय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.