लातेहार, फरवरी 26 -- लातेहार,संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के हेठपोचरा गांव स्थित शिव मंदिर में मंदिर स्थापना सह आंशिक पुनर्निर्माण को लेकर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कार्यक्रम के पहले दिन सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और हर हर महादेव के जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सूखी नदी तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर श्रद्धालु वापस मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर विनोद उरांव जिप सदस्य, उमेश पाठक, लाल शंभू नाथ शाहदेव, पूर्व मुखिया रामेश्वर सिंह, रामजी सिंह मुखिया, अखिलेश प्रजापति, शंभू प्रसाद, विनोद महलका, मुरली अग्रवाल, गोविंद साह, भगवान साहू, दिलीप कुमार प्रसाद, पितांबर, दिनेश प्रसाद, राजू प्रसाद, लाल आशीष...