संभल, अप्रैल 8 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मारवाड़ी स्थित शिव मंदिर में मंगलवार की भोर अज्ञात चोरों ने मंदिर में रखी पीतल की तीन मूर्तियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मंदिर के पुजारी नागा बाबा सूर्यपुरी पुत्र महंत ओमप्रकाश पुरी ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे मंदिर के बाहर कुछ लोग शराब पी रहे थे, जिसका उन्होंने विरोध किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वे लोग मौके से फरार हो गए। मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे पुजारी स्नान के लिए गए थे। लगभग एक घंटे बाद जब वह लौटे तो मंदिर में रखी मां अन्नपूर्णा, हाथी और नंदी महाराज की पीतल की मूर्तियां गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इतना ही नहीं, शिव मंदिर से करीब 500 मीटर दूर स्थित हनुमान मंदिर से भी चोर दो पीतल के घंटे चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.