अलीगढ़, अप्रैल 11 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दुनाई स्थित शिव मंदिर से तांबे का नाग चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी किया गया नाग बरामद कर लिया, जिसे आरोपियों ने टुकड़ों में काट दिया था। शुक्रवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि गांव दुनाई निवासी सचिन शर्मा के घर के पास बने शिव मंदिर से बीते मंगलवार की दोपहर शिवलिंग पर स्थापित करीब साढ़े तीन किलो वजनी तांबे का नाग चोरी हो गया था। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी, सचिन शर्मा की तहरीर पर लोधा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात करीब नौ बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रुस्तमपुर अखन रेलवे लाइन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.