बलिया, जून 20 -- बैरिया। स्थानीय बाजार में बीआरसी के पास स्थित शिव मंदिर का घंटा चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। चोर चेन समेत घंटा भी चुरा ले गए। कस्बा निवासी उमेश चौधरी ने बैरिया चौकी प्रभारी को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए लोगों की आस्था से जुड़े मंदिर का घंटा बरामद कराने की मांग की है। पुलिस चौकी से महज सौ मीटर दूर स्थित मंदिर से हुई चोरी ने इलाके की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...