रांची, मार्च 5 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव के समीप कारो नदी तट पर स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा और पीतल का शेषनाग चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर गुरुवार को जरियागढ़ थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की शाम लगभग सात बजे तक श्रद्धालु मंदिर में नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर रहे थे। उस समय मंदिर परिसर में स्थापित सभी प्रतिमाएं और पूजन सामग्री सुरक्षित थी। लेकिन गुरुवार सुबह जब ग्रामीण पूजा के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि भगवान गणेश की संगमरमर की प्रतिमा और पीतल का शेषनाग अपने स्थान से गायब हैं।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में ज...