हरदोई, फरवरी 10 -- हरदोई। महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक किरण एस एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना बेहटा गोकुल क्षेत्रांतर्गत स्थित सकाहा शिव मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके साथ ही जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में पैदल गश्त भी की गई। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस कर्मियों को सतर्क रहकर ड्यूटी करने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.