अल्मोड़ा, मार्च 5 -- रानीखेत। यहां शिव मंदिर परिसर में होली के टीके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। मुख्य अतिथि श्रम संविदा बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री कैलाश पंत रहे। उन्होंने महिलाओं को शुभकामनाएं दी और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता मोहन नेगी, दीप भगत, गिरीश भगत, हंसादत्त बवाड़ी, पूर्व प्रमुख धन सिंह रावत, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव विमला रावत सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...