बिजनौर, सितम्बर 18 -- विश्वकर्मा शिव मंदिर में श्री विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। श्री विश्वकर्मा की संगीतमय कथा दिनेश महेश्वरी ने सुनाई और छात्र छात्राओं द्वारा सुंदर सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए। श्री विश्वकर्मा जयंती पर शिव मंदिर में प्रातः आठ बजे मास्टर अशोक शर्मा द्वारा यज्ञ किया गया। जिसके यजमान सोनू शर्मा एंव डा० हेमराज शर्मा सप्तनीक रहे। कार्यक्रम में सर्व समाज के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसके मुख्य वक्ता विश्वकर्मा विकास सेवा ऐसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश विश्वकर्मा रहे। उन्होंने कहा कि ईश्वर पर विश्वास करें देवता अनेक है ईश्वर एक है। विद्या भारती में शिशु वाटिका प्रमुख शिव कुमार शर्मा, दयानंद धीमान, राम अवतार शर्मा, सतपाल धीमान, रमेश चंद्र धीमान, अनिल धीमान, राजीव शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, जुग...