हरदोई, फरवरी 3 -- धियरई। ग्राम धियरई स्थित शिव मंदिर में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में रविवार दोपहर कलश पूजन कार्यक्रम में सैकड़ों नर-नारियों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम स्थल से गरुण नदी तक कलश यात्रा निकाली और जल भरकर पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर विधिवत समापन किया। कलश पूजन के साथ ही श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास पंडित शैलेंद्र मिश्रा द्वारा यजमान रमेशचंद्र से पूजा-अर्चना कराई गई। पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। पप्पू, ग्राम प्रधान रानू सिंह चौहान, कृष्णपाल सिंह, धीरू सिंह, राजबीर सिंह, मौरू सिंह, अवधेश सिंह, नन्हे सिंह, गौरव सिंह, हरिशंकर, शिवम, प्रांशु रहेRs.।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...