लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- छोटी काशी के पौराणिक शिव मंदिर में पूजा करने आई एक महिला का उचक्के ने मंगलसूत्र झपट लिया। महिला ने शोर मचाया तो अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना फरधान क्षेत्र के गांव राजेपुर निवासी कल्पना देवी अपने रिश्तेदार के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए मंदिर आई थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक उचक्के ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट लिया और भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर श्रद्धालुओं और परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। बाद में आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.