सिमडेगा, मार्च 30 -- ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। ठईटांगर शिव मंदिर में चैत्र एकादशी पर आयोजन धार्मिक कार्यक्रम सोमवार को अखण्ड हरिकीर्तन का समापन एवं भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। इससे पहले पुरोहित सूर्यकांत झा ने हवन पूजन विधि विधान पूर्वक सम्पन्न कराया। मौके पर ताराबोगा, जामडीह, केरिया, पंडरीपानी, धवाईपानी, कार्रमुंडा, जोराम सहित कई स्थानों की कीर्तन मंडली शामिल हुए। कार्यक्रम को संफल बनाने में रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने अहम योगदान दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...