शिव मंदिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तिय बना माहौल
अररिया, जून 21 -- बथनाहा, एक संवाददाता रिकटगंज स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में करीब 1100 महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने मीरगंज शिव मंदिर के समीप स्थित परमान नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर यात्रा शुरू की। यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कलश यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रास्ते श्रद्धालु ने भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के अनुसार रविवार को शिवलिंग का नगर भ्रमण कराया जाएगा। वहीं सोमवार को भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसके बाद 48 घंटे का अष्टयाम संकीर्तन, हवन यज्ञ आयोजित किया जाएगा। वहीं इस दौरान कलश यात्रा में जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.