रुडकी, जनवरी 10 -- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत शनिवार को सिविल लाइंस शिव मंदिर में ओंकार मंत्र का जाप और शिवलिंग पर अभिषेक किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता पूजा-अर्चना कर ओंकार मंत्र के दिव्य जाप का हिस्सा बने। सिविल लाइंस स्थित शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह ने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत के उन नागरिकों की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और भावी पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रभावित करते आए हैं। यह कार्यक्रम साल 1026 में महमूद गजनी के सोमनाथ मंदिर पर हमले के 1000 साल पूरे होने पर आयोजित किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलकमल शर्मा ने कहा कि यह यात्रा देश को आत्मगौरव, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध के सूत्र मे बांधने का काम करेगी। इ...