हल्द्वानी, अप्रैल 2 -- हल्द्वानी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला प्रकोष्ठ हल्द्वानी ने गुरुवार को शिव मंदिर तिकोनिया में हनुमान जन्मोत्सव व श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव मनाया। इस दौरान मंदिर में सुंदरकांड पाठ व हवन का आयोजन किया गया। समस्त कार्यक्रम पंडित नवीन चन्द्र जोशी ने सम्पन्न कराया। इस दौरान शोभा श्रीवास्तव, रत्ना श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, अल्का सक्सेना, बबीता निगम, सुलक्षणा श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, ऊषा श्रीवास्तव, जया सक्सेना, ज्योति श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, काजल श्रीवास्त मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...