दुमका, जून 2 -- मसलिया, प्रतिनिधि। मसलिया के हटिया डांगल मैदान स्थित शिव मंदिर प्रांगण में लगाया गया सोलर जल मीनार विगत तीन सप्ताह से खराब हो जाने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सोलर जल मीनार पंद्रह वित्त आयोग से पंचायत द्वारा बनाया गया है। इस संबंध में हटिया टोला के सुगेन मंडल, नीतू मंडल, दीपू मंडल, पारेन मंडल, पूरण मिर्धा,समीर दत्ता,बाबू दास आदि ने बताया कि विगत तीन सप्ताह से शिव मंदिर प्रांगण स्थित सोलर जलमीनार के मोटर खराब हो जाने से लोगों को पेयजल सहित पूजा पाठ के लिए जल नहीं मिल पाने से लोग काफी परेशान हो रहे है। यह भी पढ़ें- मारगोमुंडा के पिपरा मोड़ में जलमीनार खराब वहीं साप्ताहिक दो दिन मंगलवार एवं शनिवार को हटिया लगता है। हटिया दिवस को सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। इस कड़ी धूप में लोगों को प्यास लग...