संभल, मई 12 -- क्षेत्र के थाना ऐंचौड़ा कंबोह अंतर्गत गांव हसनगढ़ उर्फ सिकंदरपुर स्थित शिव मंदिर पर सोमवार को 15वें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में दो दिन पूर्व से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि इसी दिन मंदिर की स्थापना हुई थी। लगभग 21 वर्ष पूर्व मंदिर का निर्माण कर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मंदिर के 21वें स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे गांव ने मिलकर उत्सव मनाया। इस अवसर पर डॉ. टीकाराम शर्मा, प्रशांत शर्मा, मुन्नू शर्मा, कमल सिंह, भगत जी, कृपाल सिंह कश्यप, पीतम सिंह, शिवनाथ सिंह, विजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...