बदायूं, फरवरी 11 -- बिल्सी। गांव उलैया के शिव शक्ति मंदिर पर मंगलवार को श्रद्धा और सेवा भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई थी। समिति के सदस्यों एवं ग्रामवासियों ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं और सभी आगंतुकों का आदर-सत्कार किया। इस मौके पर दिनेश सिंह, राजू सिंह, मुकेश चौहान, ज्ञानेंद्र सिंह, बृजेश शास्त्री, महेंद्र राठौर, त्रिभुवन चौहान, विजय सोलंकी, ऋषि पाल सिंह, सचिन मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...