लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- बरवर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर स्थित भुरियानाथ शिव मंदिर में शाहजहांपुर की कुमार जागरण पार्टी द्वारा भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन संजय शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान पंडाल 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजता रहा। जागरण कलाकारों ने शिव भजनों की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक भक्तगण भक्ति रस में डूबे रहे और वातावरण पूरी तरह शिवमय बना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...